छत्तीसगढ़ में आज में मिले 1045 नये कोरोना मरीज,रायपुर में सबसे ज़्यादा 173 संक्रमित सामने आए

 

रायपुर, छत्तीसगढ़ में नये कोरोना मरीजों की संख्या आज 1045 रही। वहीं 1570 कोरोना मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस अब 14 हजार तक पहुंच गया है। हालांकि मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। प्रदेश में आज भी 11 मौत हुई है।

रायपुर में आज सर्वाधिक 173 नये मरीज मिले हैं, वहीं दुर्ग में 97, राजनांदगांव में 91, बालोद में 39, बेमेतरा में 15, कबीरधाम में 5, धमतरी में 47, बलौदाबाजार में 43, महासमुंद में 80, गरियाबंद में 16, बिलासपुर में 71, रायगढ़ में 80, कोरबा में 52, जांजगीर में 46, मुंगेली में 7, जीपीएम में 16, सरगुजा में 37, कोरिया में 13, सूरजपुर में 41, बलरामपुर में 20, जशपुर में 13, बस्त,र में 7, कोंडगांव में 15, दंतेवाड़ा में 1, सुकमा में 1, कांकेर में 15, नारायणपुर में 1 और बीजापुर में 3 नये मरीज मिले हैं।

कोरबा में आज दो लोगों की मौत हुई है, वहीं दुर्ग में भी 2 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। वहीं राजनांदगांव, बालोद, बेमतेरा, रायपुर, रायगढ़, जांजगीर और सरगुजा में 1-1 संक्रमितों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button