छत्तीसगढ़

दीपक बैज ने कांग्रेस भवन तो अरुण साव ने BJP कार्यालय में किया ध्वजारोहण

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर नमन किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के अमर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, ध्वज एवं वंदना एवं राज्यगीत का गायन हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने ध्वजारोहण के बाद शुभकामना संदेश का वाचन दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने BJP प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में तिरंगा फहराया। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल ,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित वरिष्ठ बीजेपी नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button