Politics

दिग्विजय के खिलाफ अब उज्जैन में एट्रोसिटी एक्ट में प्रकरण दर्ज

 उज्जैन। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गुरु माधव सदाशिवराव गोलवलकर के खिलाफ टिप्पणी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुशिकलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मामले को लेकर इंदौर और राजगढ़ में एफआईआर के बाद अब उज्जैन में भी रविवार को अजाक थाने में एट्रोसिटी एक्ट सहित धारा 505 के तहत केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि दिग्विजय सिंह की गोलवलकर को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट को लेकर संघ सहित बीजेपी हमलावर है। सीएम शिवराज सिह चौहान और विधायक रामेश्वर शर्मा ने पोस्ट को लेकर कल जमकर निशाना साधा था। बीजेपी के अलावा अब संघ के एक स्वयं सेवक ने जातिगत मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करा दी है।

भेरूनाला वाल्मीकि बस्ती निवासी राजकुमार पिता स्व गेंदालाल घावरी ने अजाक थाने में इस पोस्ट को लेकर आवेदन दिया था। उसके आवेदन पर पुलिस ने रात को धारा 505 के अलावा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम 1989 3(1) (यू) के तहत दिग्विजय सिंह के नाम पर फेसबुक आईडी पता श्यामला हिल्स भोपाल के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। राजकुमार घावरी ने एफआईआर में उल्लेख किया है कि उक्त पोस्ट में गोलवलकर के संबंध में फर्जी व भ्रामक पोस्ट डालकर मेरी जातिगत भावनाओं को आहत किया व समाज में विद्वेष फैलाना चाहा है। घावरी ने पुलिस को बताया था कि वह अनुसूचित जाति का सदस्य होकर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का कार्यकर्ता भी है।

Related Articles

Back to top button