टैबलेट पर बवालः नेता प्रतिपक्ष बोले- डाटा चोरी का डर इसलिए लौटाया Tablet, मंत्री भार्गव बोले- विपक्ष मतलब नहीं समझ पाए

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधान सभा में सरकार द्वारा विधायकों को टैबलेट वितरण पर सदन में चर्चा गर्म है। टैबलेट को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने सदन में सवाल उठाये है। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह कहा कि टैबलेट चाइना में असेंबल किया गया है। इससे डाटा चोरी होने का डर है इसलिये आज मैं इसे वापस करूंगा। नेता प्रतिपक्ष बोले मैं जमा करूंगा। अध्यक्ष जी दो दो टैबलेट चलाएं। मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि विपक्ष टैबलेट का मतलब समझ नहीं पाए। विपक्ष समझा यह खाने वाला टेबलेट है। विपक्ष में अन्य विधायकों ने भी सवाल उठाएं है। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने सदन में टैबलेट लौटाने की घोषणा की। कहा- मैंने जमा कर दिया है। कल सरकार ने बजट पढ़ने विधायको को एप्पल कंपनी के टैबलेट बांटे थे।

विधायक संजय पाठक ने ध्यानाकर्षण में रोजगार के मुद्दे उठाए। कहा कि एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। बोले- कंपनी की पेनड्राइव का डाटा मेरे पास है। कई लोग दूसरे राज्यों के आदतन अपराधी वहां काम कर रहे हैं। मेरे क्षेत्र में कई हत्याएं और क्राइम हुए हैं। जमीनों का अधिग्रहण नहीं हुआ, मुआवजा नहीं मिला। उन किसानों की जमीनें एसीसी कंपनी ने अधिग्रहण कर लीं है। फ्लाई ऐश का ट्रांसपोर्टेशन का काम हिमाचल प्रदेश के लोगों को दिया गया है। ओपन ट्रकों में ये जहरीली फ़्लाईऐश ट्रांसपोर्ट की जा रही है।

इस प्रश्न पर उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह ने जवाब दिया कि समिति बनाकर जांच करेंगे। 13 मार्च से पहले जांच होगी। विधायक लक्ष्मण सिंह ने मध्यप्रदेश में जिले बढ़ाने का मुद्दा उठाया। कहा कि छोटे जिलों से विकास होता है नए जिले बनाए जाएं। चांचोड़ा (Chanchoda) को जिला बनाया जाना चाहिए। बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा बोले- सिंधिया से बचने के लिए दिग्विजय सिंह ने अशोकनगर को जिला बनाया था।

Related Articles

Back to top button