सड़क पर लोटते दिखे शराबी: एक-दूसरे को उठाते फिर गिर जाते, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में शराब के नशे में चूर शराबियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आप साफतौर पर देख सकते हैं कि कैसे मदिरा प्रेमी नशे में टुन्न होकर सड़क पर लोटते नजर आ रहे हैं। विदिशा के विवेकानंद चौराहे से बस स्टैंड मार्ग पर बीच रोड पर कुछ शराबी एक दूसरे को उठाने में लगे हुए है। जिससे तकरीबन 15 से 20 मिनट तक मुख्य मार्ग जाम रहा।
दरअसल एक वीडियो सिरोंज से सामने आया है, जिसमें नशे में धुत्त एक शराबी बासौदा रोड पर ही लेट गया। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अब शराबियों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सरकार ने जहां शराब दुकानों के पास चलने वाले अहाते बंद करवा दिये है। सार्वजनिक जगहों, होटलों पर भी शराब पीने की पाबंदी लगाई है। ऐसे में बीच सड़क शराबियों का नशे में चूर होकर इस तरह की हरकत करना चर्चा का विषय बना हुआ है।



