स्वदेशी कोविड वैक्सीन ट्रायल के लिए एम्स को नहीं मिल रहे वॉलंटियर्स – जारी किया विज्ञापन

नई दिल्ली, दुनिया के कई देशों में कोरोना वैक्सीन का तीसरा ट्रायल पूरा होने के बाद मरीजों को वैक्सीन देने का काम भी शुरु किया जा चुका है। वहीं भारत की Covaxine Vaccine स्वदेशी कोवैक्सीन को तीसरे चरण के ट्रायल के लिए वालंटियर्स नहीं मिल रहे हैं। अब ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने एक विज्ञापन जारी किया है जिसमें लोगों से तीसरे चरण के ट्रायल का हिस्सा बनने को कहा गया है l

इस विज्ञापन में लिखा गया है कि वैक्सीन को आईसीएमआर और भारत बायोटेक मिलकर बना रहे हैं। इसके पहले दो ट्रायल सफल रहे हैं। विज्ञापन में वॉलंटियर करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक नंबर दिया गया है जिसपर वे वॉट्सऐप कर सकते हैं या फिर ईमेल के जरिए भी अपनी इच्छा जाहिर कर सकते हैं।

बता दें कि पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि भारत बायोटेक के कोविड.19 टीके के तीसरे चरण के ट्रायल लिए एम्स को पर्याप्त संख्या में स्वेछा से टीकाकरण कराने वाले वॉलंटियर नहीं मिल रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि लोग यह सोच कर नहीं आ रहे हैं कि जब सबके लिए टीका जल्दी ही उपलब्ध हो जाएगा तो ट्रायल में भाग लेने की क्या जरूरत है।

Related Articles

Back to top button