ग्राम मांदर में कोठियागुड़ा हाई स्कूल छात्रों के द्वारा लगाए 7दिवसीय NSS केम्प शिविर का समापन,मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पदमा कश्यप हुए सम्मलित

 

 

जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा:- शासकीय हाई स्कूल कोठियागुड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) छात्रों के द्वारा ग्राम पंचायत मांदर में पिछले सात दिवसीय केम्प शिविर का आयोजन हुआ। गांव के ग्रामीण प्रमुखों को सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता दिलाई। छात्रों ने अपने सेवा भावना का कर्तव्य निभाते हुए,समाज के लोगों के बीच शिविर लगाकर, स्वच्छता,स्वास्थ्य,शिक्षा,घरेलू कार्यों समय के साथ निर्वाहन कैसे करना है इसकी भी जानकारी दी जाती हैं। ग्राम पंचायत मांदर में राष्ट्रीय सेवा योजना “NSS” 7दिवसीय शिविर केम्प समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पदमा कश्यप, विशिष्ट अतिथि धरमाऊर सरपंच उर्मिला गोयल,वर्तमान विधायक गोयल जी के धर्मपत्नी,कार्यक्रम के अध्यक्षता मांदर सरपंच श्रीमती पदमनी कश्यप,मंगतू कश्यप एवं भरत कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा छात्र जीवन में एक सेवा करने का मौका जो स्कूल के माध्यम से मिलती है,पढ़ाई के साथ समाज,गांव और देश को दिशा निर्देशित किया जाता है। NSS शिविर केम्प में पहुंचे सभी छात्रों छात्राओं को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए 7 दिवसीय कार्यक्रम को समापन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पदमा कश्यप, विशिष्ट अतिथि उर्मिला गोयल, कार्यक्रम अध्यक्षता सरपंच पदमनी कश्यप,रंजीता जोशी,मंगतू कश्यप,भरत कश्यप,महिश सेठिया,काठियागुड़ा हाई स्कूल प्राचार्य जगदीश मौर्य, उमाशंकर ठाकुर,मोसू मण्डावी,चमन मौर्य, सुरेश, दिलीप सहित गांव पंच पुजारी,कोटवार उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button