लोकायुक्त पुलिस ने घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारी घूस लेते रंगेहाथों पकड़े जा रहे है। इसी कड़ी में ESI (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) का क्लर्क रिश्वत लेते हुए ट्रैप हुआ है। जानकारी के अनुसार ESI का क्लर्क शुभम गुप्ता 5 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया है। ग्वालियर लोकायुक्त ने ESI दफ्तर में क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी बिजली विभाग की महिला संविदा कर्मचारी से रिश्वत ले रहा था।

महिलाकर्मी की मेटरनिटी लीव का रुपया निकालने के एवज में रिश्वत मांगी थी। मेटरनिटी लीव का 50 हजार रुपए निकालने की एवज में पांच हज़ार रुपए मांगे थे। महिला ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की थी। महिला की शिकायत पर आज लोकायुक्त ने यह कार्रवाई की है। समाचार के लिखे जाने तक विभागीय कार्रवाई जारी थी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाटार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button