एक्ट्रेस के कीमती कपड़े और पूरा सामान एक कैब ड्राइवर लेकर फरार

अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर चर्चा में रहने वाली Urfi Javed बड़ी परेशानी में पड़ गई हैं. एक्ट्रेस के कीमती कपड़े और पूरा सामान एक कैब ड्राइवर लेकर फरार हो गया है. काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर तो आ गया, लेकिन इस दौरान Urfi Javed काफी परेशान रहीं. उन्होंने अपनी आप बीती अपने पोस्ट के जरिए सभी को बताई जिसके बाद कैब कंपनी ने उनसे माफी मांग ली है.
Urfi Javed ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि “इंडिया प्लीज लड़कियों की सुरक्षा के लिए कुछ कीजिए. आज बदतर अनुभव हुआ. कैब ड्राइवर मेरा सामान लेकर गायब हो गया और एक घंटे बाद वापस आया.”
Urfi Javed ने ट्विटर पर भी घटना का जिक्र किया है, जिसके बाद Uber इंडिया सपोर्ट ने उनसे माफी मांग ली है. कैब कंपनी ने Urfi Javed के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा है कि “हम आपके एक्सपीरियंस के लिए बेहद माफी मांगते हैं. कैब चलाते समय शराब या ड्रग्स के नशे को लेकर हमारी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है.”
कैब कंपनी ने आगे लिखा है कि “ऐसी घटनाओं को कम करने के लिए हम अपने सभी राइडर्स की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं. हमने आपकी चिंता का पूरी तरह समाधान किया है और इसका अपडेट एप के हेल्प सेक्शन के जरिए भेजा है. कोई और सहायता चाहिए हो तो हमें बताएं.”



