शिवराज ने देश और प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की दी शुभकामनाएं

भोपाल,  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महाशिवरात्रि के पर्व पर देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।
श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा सभी प्रदेश तथा देशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं। माँ पार्वती और भगवान शंकर की पूजा में जनता पूरे मनोयोग से जुटी हुई है। प्रदेशभर के महत्वपूर्ण शिवालयों में सरकार ने विशेष आयोजन रखे हैं। महाकाल महाराज की नगरी आज दीपों से जगमग होगी।

Related Articles

Back to top button