FEATURED

लोहंडीगुड़ा भाजपा मंडल में मनाई गई भारतीय जनसंघ के संस्थापक,भारत के प्रथम उद्योग मंत्री एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि

 

महान व्यक्तित्व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई विनम्र श्रद्धांजलि

जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा, नवीन श्रीवास्तव:-आज लोहंडीगुड़ा के भाजपा मंडल पदाधिकारियों के द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं भारत के प्रथम उद्योग मंत्री एवं महान शिक्षाविद डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने श्री मुखर्जी के महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। सर्वविदित है कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। वे कुशल संगठक थे, जिन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना के माध्यम से राष्ट्रीय हित की विचारधारा को नई दृष्टि प्रदान की। महान व्यक्तित्व मुखर्जी के समर्पण एवं उच्च आदर्श आज भी सभी के लिए प्रेरणा का प्रकाशस्तंभ हैं। भाजपा की सरकार उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु दृढ़संकल्पित हैं। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरसिंग ठाकुर,मंडल उपाध्यक्ष नरेश खापर्डे,मंडल उपाध्यक्ष रुकमणी बघेल,महामंत्री सावेंद्र सेठिया,महामंत्री चंद्रशेखर ठाकुर,मंत्री निरबती भारद्वाज,मिडिया प्रभारी भरत कश्यप,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तुलूराम कश्यप,सुदरू सेठिया,भागीरथ यादव, निरंजन बघेल,सरपंच बड़े परोदा जगदीश कश्यप,सरपंच धूरागांव गुड्डू कश्यप,दसरू बघेल,अजय बघेल,रामप्रसाद कुठारे,लच्छिन्द कश्यप, गुन्नू ठाकुर,धनसिंग ठाकुर कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button