सामने आई Gauahar Khan की Due Date, पति ने आने वाले बच्चे को..

एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) इन दिनों अपने प्रेगनेंसी पीरियड को एजॉय कर रहीं हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन एक्ट्रेस अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहती हैं. मीडिया इंटरैक्शन में गौहर खान ने अपने होने वाले बच्चे को लेकर काफी कुछ कहा है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फोटोज-वीडियोज में भी उनका बेबी बंप भी नजर आने लगा है.

गौहर के साथ-साथ उनके पति जैद दरबार (Zaid Darbar) ने भी बताया है कि वो अब जब पापा बनने वाले हैं, तो उन्हें कैसा लग रहा है और वो क्या महसूस कर रहे हैं. साल 2020 में शादी की थी और फिर कुछ समय पहले ही, एक्ट्रेस ने ऐलान किया कि वो मां बनने वाली हैं.
Gauahar Khan की डिलीवरी डेट का हुआ खुलासा!
जानकारी के लिए बता दें कि गौहर खान (Gauahar Khan) इस समय सात महीने की प्रेग्नेंट हैं और उनका बेबी बंप अब साफ तौर पर नजर आने लगा है. गौहर और जैद ने तो इस बारे में कुछ नहीं कहा है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से, गौहर खान की प्रेग्नेंसी डिलीवरी या यूं कहें कि गौहर खान की ड्यू डेट (Gauahar Khan Due Date) अप्रैल, 2023 में होने वाली है.
कपल ने आने वाले बच्चे को लेकर कही ये खास बात
गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कपल अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड है और उम्मीद कर रहे हैं कि सब अच्छे से हो जाए. जैद अपने आप को बहुत खुशकिस्मत बता रहे हैं, कि वो पिता बनने वाले हैं और गौहर भी मां बनने के लिए तैयार हैं और अपने बच्चे के लिए बहुत एक्साइटेड भी हैं.



