नवीन पुलिस चौकी होलीक्रॉस हॉस्पिटल एवं मणिपुर थाना का औपचारिक उद्घाटन आयोजन हुआ संपन्न





• पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, कलेक्टर सरगुजा, पुलिस अधीक्षक सरगुजा के गरिमामयी उपस्थिति मे संपन्न हुआ उद्घाटन कार्यक्रम।
• आम जनता के लिए समर्पित कर जिलेवासियो को दी गई बधाई।
• पुलिस की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने एवं रिस्पॉन्स टाइम कम करने मे मिलेगी मदद।
• होलीक्रॉस अस्पताल प्रबंधन द्वारा हॉस्पिटल परिसर मे चौकी शुभारंभ करने पर नयी पहल के लिए किया गया धन्यवाद ज्ञापन।
मैनपाट महोत्सव के दौरान सरगुजा जिले के नवीन होलीक्रॉस हॉस्पिटल चौकी एवं मणिपुर चौकी का थाना मे उन्नयन जिले के प्रभारी मंत्री माननीय शिव कुमार डहरिया द्वारा लोकर्पित किया गया था, इसी क्रम मे आज दिनांक को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे कलेक्टर सरगुजा श्री कुंदन कुमार (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के गरिमामयी उपस्थिति मे नवीन होलीक्रॉस हॉस्पिटल चौकी एवं मणिपुर चौकी से थाना मे उन्नयन कर फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा अपने उदबोधन मे कहा कि लोगो की बेहतर सुविधा के लिए शासन द्वारा होलीक्रॉस हॉस्पिटल चौकी एवं मणिपुर चौकी से थाना मे उन्नयन किया गया हैं, लोगो को अपनी समस्याओ को रखने के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं हैं अब प्रशासन एवं पुलिस जनता के पास पहुंच रही हैं,प्रत्येक गाँव मे बीट सिस्टम के अनुसार पुलिस स्टाप को चिन्हित कर व्हाट्सप्प ग्रुप से जोड़ा जा रहा हैं जिससे जनता और पुलिस के बीच दूरिया कम हो रही हैं, प्रत्येक गाँव का बीट प्रभारी उस गाँव के लिए थाने के प्रतिनिधि के रूप मे काम करेगा, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा मैनपाट महोत्सव मे सरगुजा पुलिस एवं प्रशासन की आपसी तालमेल की तारीफ़ करते हुए कहा कि बेहतर तालमेल हो तो सरगुजा जिले की तरह सभी जगहों पर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सकेगा, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज ने आशा कि नये चौकी एवं थाना के बनने से अपराध मे कमी आएगी और समस्याओ का जल्द निराकरण हो सकेगा।
जिला कलेक्टर सरगुजा श्री कुंदन कुमार ने अपने उदबोधन मे कहा कि मणिपुर चौकी से थाना मे उन्नयन पर लोगो को जल्द रिस्पांस मिलेगा, दुरस्त थाना नहीं जाना पड़ेगा अम्बिकापुर शहर बढ़ता हुआ छेत्र है सन्देनशील हैं, मैनपाट महोत्सव मे लगातार सुरक्षा व्यवस्था मे ड्यूटी करने के साथ साथ इतने कम समय मे थाना एवं चौकी का उद्घाटन करने के लिए आई जी सर एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा को बधाई एवं शुभकामनायें दी गई,प्रशासन द्वारा मणिपुर थाना के लिए जमीन चिन्हांकन कर दी जायगी, प्रशासन एवं पुलिस सिक्के के दो पहलू हैं, जो साथ मे आमजनता के लिए योजनाओं को धरातल पर उतरने मे सक्षम हैं, कलेक्टर सरगुजा द्वारा सभी पत्रकार साथियो को मैनपाट महोत्सव मे सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि शासन के निर्देशानुसार संवेदनशील अपराध संभावित छेत्र मे सुरक्षा व्यवस्था एवं क़ानून व्यवस्था का पालन कराने हेतु समय समय पर चौकी एवं थाने का सेटअप प्रदान किया जाता हैं इसी क्रम मे सरगुजा पुलिस को होलीक्रॉस हॉस्पिटल चौकी एवं मणिपुर चौकी का उन्नयन किया गया हैं जिसकी औपचारिक शुरुवात आज की जा रही हैं, नये सेटअप से जनता को लाभ प्राप्त होगा, अपराधों के निराकरण, प्रभावी नियंत्रण पर जोर मिलेगा, समस्यायों का जल्द निवारण करने मे मदद मिलेगी, पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा कलेक्टर सरगुजा द्वारा पुलिस विभाग को हर संभव मदद करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही भूमि के आवंटन पश्चात नये पुलिस थाना भवन निर्माण करने की जानकारी दी गई, पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा जनता एवं पुलिस के आपसी सहयोग से शांति व्यवस्था बनाय रखने की अपील की गई।
औपचारिक उद्घाटन के पश्चात पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, कलेक्टर सरगुजा, पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा हॉस्पिटल चौकी परिसर मे पौधा रोपण किया गया एवं थाना एवं चौकी स्टाप को ईमानदारी के साथ कर्तव्य का निर्वहन कर आमजनता से बेहतर सम्बन्ध बनाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अनुविभागिय अधिकारी पुलिस ग्रामीण श्री अखिलेश कौशिक,रक्षित निरीक्षक जयराम चेरमाको,थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक रुपेश नारंग, थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक सरफराज फ़िरदौशी, चौकी प्रभारी होलीक्रॉस हॉस्पिटल सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, रीडर अजीत मिश्रा,सहायक उप निरीक्षक (एम) विवेक शुक्ला,सहित पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।



