नानगुर के आत्मानंद स्कूल में मातृ पितृ दिवस मनाया गया बच्चों ने लिया बड़ो का आशिर्वाद

स्कूल के इस कार्यक्रम की अभिभावकों ने की सराहना

 

जगदलपुर / नवीन श्रीवास्तव । स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल नानगुर में मातृ पितृ दिवस मनाया गया बड़े ही गरिमामय ढंग से मनाया गया । जहाँ बच्चों के समस्त पालक उपस्थित हुये और सबने बच्चों को स्नेह ,आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी बच्चों ने भी अपने माता-पिता का को फूल माला पहनाकर उनके पैरों को छूकर आशीर्वाद लिए ।

 

इस तरह से बड़े हर्षोल्लास के साथ यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया पालकों ने स्कूल के इस कार्यक्रम की सराहना की ।इसी दौरान सेजस के प्राचार्य विनोद सिंह भदोरिया सहित संदीप मांझी ,भीमेन्द्र कुमार सेठिया, जितेश जोशी अजय मंडावी शुभांगी झा निकिता बिसेन ,प्रियंका मिश्रा, भूमिका गुप्ता रवि कुमार पोनि कुर्रे एवं समस्त पालक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button