रायपुर में हुई हत्या की वारदात…युवक की अधजली लाश मिली

रायपुर। राजधानी रायपुर में फिर हत्या की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक रायपुर के आउटर में महादेव घाट के पास गोकुलधाम सोसायटी के करीब मैदान में एक अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौका ए वारदात पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। लाश लगभग 40 वर्षीय युवक की लगती है और ऐसा लगता है कि पहचान छुपाने के लिए हत्या के बाद युवक की लाश को जला दिया गया है। महादेव घाट खारून के इस पार लाश मिली है इस बार। खारुन के उस पार खुड़मुड़ा गांव की हत्या का मामला अभी तक अनसुलझा है और यह नया मामला कानून व्यवस्था पर फिर सवाल खड़ा कर रहा है।

Related Articles

Back to top button