दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर पूर्व विधायक प्रत्यासी जगदलपुर पालक राम साहू ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

 

 

बस्तर जिला का ब्लॉक और सर्कल अध्यक्ष की समीक्षा बैठक जगदलपुर के मंडी प्रांगण में सपन्न

 

 

जगदलपुर ।आम आदमी पार्टी बस्तर जिला की ब्लॉक अध्यक्ष और सर्कल इंचार्ज की समीक्षा बैठक आज जगदलपुर के मंडी प्रांगण में केंद्रीय पर्यवेक्षक और साउथ ज़ोन प्रभारी राकेश शाह की अध्यक्षता में सपन्न हुई।जिसकी जानकारी लोकसभा सचिव तरुणा साबे ने प्रेस नोट जारी करके दी है।

 

गौरतलब हो कि लगातार आने वाले 2023 के चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए आम आदमी पार्टी की सँगठन पुर्ननिर्माण का कार्य जारी है ।प्रदेश प्रभारी माननीय संजीव झा जी ने सँगठन को गति देते हुए पहले जिलाध्यक्ष और सचिव की घोषणा की ।दूसरी सूची में लोकसभा अध्यक्ष और सचिवों की घोषणा की गई।और आगे सँगठन के रीड की हड्डी पूरे छत्तीसगढ़ में 455 ब्लॉक अध्क्षको की घोषणा की गई।

 

आगे तरुणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक अध्क्षको के घोषणा के बाद लोकसभा स्तरीय ब्लॉक अध्यक्ष व सर्कल अध्यक्ष समीक्षा बैठक का सिलसिला जारी है पहली समीक्षा बैठक कोंडागांव जिला और नारायणपुर जिला का कोंडागांव में संम्पन हुई उसी तारतम्य में जगदलपुर में सपन्न हुई जिसमें आने वाले दस दिनों के अंदर गाँवो तक ग्राम समिति को मजबूत बनाने हेतु रणनीति बनाई गई।

 

आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पूर्व प्रत्यासी पालक राम साहू ने पार्टी जॉइन की-समीर खान

 

आम आदमी पार्टी के समीर खान ने कहा कि आज कोंडागांव समीक्षा बैठक में आम आदमी पार्टी की विचारधारा और दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर बहुत लोग आम आदमी पार्टी का दामन लगातार थाम रहे हैं इसी तरह आज जगदलपुर के पूर्व विधायक प्रत्यासी पालक राम साहू ने अपने सैकड़ो समर्थक के साथ आम आदमी पार्टी जॉइन की ।

 

आम आदमी पार्टी के दिल्ली के पर्यवेक्षक राकेश शाह ,लोकसभा अध्यक्ष समीर खान और सचिव तरुणा साबे बेदरकर ने पालक राम साहू को सह सम्मान टोपी पहना कर पार्टी प्रवेश कराया।

 

ब्लॉक् व सर्कल स्तरीय समीक्षा बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक राकेश शाह के साथ बस्तर लोकसभा अध्यक्ष समीर खान,लोकसभा सचिव तरुणा साबे बेदरकर, बस्तर जिला अध्यक्ष नरेंद्र भवानी,जिला सचिव जगमोहन बघेल,सुकमा जिला प्रभारी दंतिराम पोयम,जगदलपुर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर कश्यप,मोहसिन खान,रूपनारायण नाग,प्रमुल नाग,बस्तर ब्लॉक अध्यक्ष भानुमति बघेल,मधुसूदन, आशाराम बघेल,गंगाराम बघेल,चित्रकोट विधानसभा से ब्लॉक अध्यक्ष सुकमन कोहरामी,गुड्डू मंडावी,महादेव कश्यप,सोनुराम कश्यप,बोमड़ा मंडावी,समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button