विश्व हिंदू परिषद जिला बस्तर के तत्वावधान में सभी सनातनी समाज के जिला प्रमुखों की बैठक आहूत किया सीताराम शिवालय जगदलपुर में

जगदलपुर/ नवीन श्रीवास्तव।सामाजिक हिंदू सनातन समाज के द्वारा होने वाले विभिन्न प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में अपनी सत प्रतिशत उपस्थिति एवं कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला बस्तर जगदलपुर के द्वारा विषय को लेकर दिनांक 6 फरवरी से 8 फरवरी गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य के आगमन पर विहिप बजरंग दल का सहयोग दिनांक 9 फरवरी 2023 को नारायणपुर में धर्मांतरण के विरोध पर शासन द्वारा निर्दोष लोग के ऊपर पर रासुका लगाने के विरोध में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना तीसरा संत पदयात्रा साधु संत के द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार संत पदयात्रा आगामी 18 फरवरी से 19 मार्च 2023 तक होना निश्चित किया गया है जिसमें संतों की पदयात्रा छत्तीसगढ़ के चारों शक्तिपीठ से संत पदयात्रा प्रारंभ होगी जिसमें पूर्व दिशा से रायगढ़ से पश्चिम से मां बमलेश्वरी डोंगरगढ़ से उत्तर से महामाया रतनपुर से मां दंतेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा से चारों दिशाओं से संत पदयात्रा 18 फरवरी से प्रारंभ होगी 19 मार्च मैं रायपुर में चारों पदयात्रा का समागम विचार गोष्ठी व विश्राम होगा इसी प्रकार आगामी कार्यक्रम रामनवमी शोभा यात्रा 30 मार्च 2023 के लिए भी सभी समाजों के साथ चर्चा के लिए बैठक विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के साथ आहूत की गई जिसमें से हेमंत पांडे जी,रवि ब्रह्मचारी जी,लखिधर बघेल जी हरि साहू जी,योगेंद्र कौशिक,एल ईश्वर राव,डॉ मनोज पानीग्राही,सुनील जैन, दशरथ कश्यप,कमलेश विश्वकर्मा,अनिल अग्रवाल,प्रमोद यादव,जागेश्वर साहू,श्रीमती उमा गुप्ता,होमेश राठौर,पंकज मिश्रा,घनश्याम नाग,मुन्ना बजरंगी,पवन राजपूत,विष्णु ठाकुर,विक्रम सिंह ठाकुर,गौरव ठाकुर,भवानी सिंह चौहान,सनी रैली,संदीप पांडे,गंजामी बघेल,सूरज चंदेल,रामचंद्र पुजारी, सिह,स्वती सिंह ठाकुर,जगदीश सिंह ठाकुर,सतवीर सिंह,सुनील मिश्रा,अमनदीप शर्मा,मनु सेन, श्रीमती सुशीला साव,श्रवण सींग ,विहिप बजरंग दल एवं समाजों से उपस्थित थे



