चुनाव रणनीतियों पर तैयारियों के साथ बस्तर के जनमुद्दों पर आर पार की लड़ाई लड़ने मुक्ति मोर्चा एवं जोगी कांग्रेस ने कमर कसी 

 

बस्तर के तेजतर्रार युवा नेता नवनीत चांद की अध्यक्षता में चुनाव की तैयारियों को लेकर,जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुआ संपन्न नवनीत ने कहा – जनता के साथ मिलकर लड़ेंगे श्रेष्ठ बस्तर के लिए लड़ाई बनाएंगे जनहितैषी विधायक

 

जगदलपुर ।आज दिनांक 5 फरवरी को स्थानीय जगदलपुर में जनता कांग्रेस जे एवं बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा की तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं के साथ आने वाले चुनाव की तैयारियों पर जिला स्तरीय बैठक जनता कांग्रेस जे जिलाध्यक्ष एवं मुक्तिमोर्चा के प्रमुख संयोजक नवनीत चांद की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

बैठक में तीन प्रमुख बिंदु पर चर्चा किया गया एवं सर्वसम्मति से फैसले लिये गए उन मुख्य तीन विषय बिंदु जिसमे फैसला लिया गया उसमें पहला है कि 20 फरवरी तक पार्टी एवं मोर्चा जिम्मेदार पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर,ब्लॉक,तहसील स्तर पर आज तक हुए जनसंवाद के आधार पर जनमुद्दों जगह जगह अधिकारियों के साथ जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की नींद खोलने धरना दिया जाएगा,प्रदर्शन किया जाएगा । इसी तरह दूसरी बिंदु 30 अप्रैल तक मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को लेकर पार्टी आने वाले चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटने को लेकर रहा। बैठक के आखिरी तीसरे महत्वपूर्ण बिंदु जिस पर अहम फैसला लिया गया उसके अंर्तगत 28 फरवरी को मेरा रोजगार,मेरा अधिकार के साथ अन्य ज्वलंत जन बस्तर के मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।

बैठक विधानसभा चुनाव की जमीनी तैयारियों सहित अनेक फैसले को लेकर रणनीति बनाई गई एवं पार्टी एवं मोर्चा के जनहित विकास विषय मे किये गए गतिविधियों ,कार्यो की समीक्षा की गई। इस अवसर पर समस्त बस्तर जिले से आये जनता कांग्रेस जे सहित मुक्तिमोर्चा के सभी विंग्स,प्रकोष्ठ,शाखा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमे…. इस दौरान बस्तर विकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों के रूप में टंकेशवर्र भारद्वाज ,संतोष सिंह भरत कश्यप नीलांबर सेठिया, अजय बघेल, किशन सरकार, संगीता सरकार, सुमति दास अंकिता गुरूदत्ता ,तुलसी सेठिया, कुंदन पाटील, विवेक पांडे , माही सोनी, सोन सिंह सेठिया, डेनिश राज,

Related Articles

Back to top button