अल्पसंख्यक आयोग का तीन दिवसीय सेमिनार बस्तर संभाग में, 6,7,8 फरवरी को होगा


जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा अल्पसंख्यकों के सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए अल्पसंख्यकों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं को प्रचारित करने तथा इसके सामाजिक सहभागिता से जुड़ी हुई प्रतिष्ठित संस्थाओं के सम्मान हेतु तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस तरह का आयोजन सरगुजा, बिलासपुर एवं रायपुर संभाग में संपन्नता पूर्वक संपन्न किया जा चुका है। 6फरवरी को बस्तर में इसका आयोजन किया जा रहा है कृषि महाविद्यालय में इसके आयोजन में कैबिनेट मंत्री श्री कवासी लखमा संसदीय सचिव श्री रेख चंद जैन, श्री राजमन बेजाम , श्री लखेश्वर बघेल की उपस्थिति में । 7 फरवरी को कोंडागांव विश्राम गृह के ऑडिटोरियम में जहाँ प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम मरकाम व विधानसभा अध्यक्ष संतराम नेताम की उपस्थिति में होगा एवं 8 फरवरी को जिला पंचायत के सभागृह में मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी विधायक शिशुपाल सौरी, सावित्री मंडावी अनूप नाथ की उपस्थिति में होगा संपन्न होगा। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा उपाध्यक्ष हाफिज खान एवं एवं सदस्य अनिल जैन तथा सचिव एमआर खान जिलाधीश के कार्यालय में अल्पसंख्यकों के योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। अल्पसंख्यक आयोग द्वारा अपील किया गया है कि बस्तर कोंडागांव ,कांकेर के अल्पसंख्यक वर्ग अधिक से अधिक उपस्थित हों।



