राज्य सरकार के दो साल पूरा होने पर राज्य महिला आयोग बनाएगा 7 हजार वर्गफुट की विशाल रंगोली

रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित होगा छत्तीसगढ़ का गौरव –
अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक

रायपुर ।छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा राज्य सरकार के दो साल पूरा होने पर राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई.ग्राउण्ड में 7 हजार वर्गफुट की विशाल रंगोली बनाई जाएगी। यह रंगोली 100 फीट लम्बी और 70 फीट चौड़ी होगी। आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने बताया कि विशाल रंगोली के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हुए छत्तीसगढ़ के विकास के रंगों को प्रदर्शित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में अब तक इतनी बड़ी रंगोली नहीं बनाई गई है। यह रंगोली छत्तीसगढ़ के गौरव के प्रतीक के रूप में तैयार की जा रही है। आयोजन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया भी शामिल होंगी। इस रंगोली को आमजन 17 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से देख सकेंगे।

Related Articles

Back to top button