मुक्तिमोर्चा व जोगी पार्टी युवा भरत कश्यप के नेतृत्व में गाँव चलों समस्या सूनो अभियान पहुंचा ग्राम देऊरगांव

 

 

सुनी गई ग्रामीणों समस्या, बेरोजगार युवाओं ने भरा फार्म,स्थानीय भर्ती की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन- मनोज साहु,सोनसिंग

 

जगदलपुर/तोकापाल:-बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा व जोगी पार्टी युवा नेता भरत कश्यप के नेतृव में जनसंवाद अभियान पहुंचा चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र विकास खण्ड तोकापाल के ग्राम पंचायत देऊरगांव में जहाँ ग्रमीणों से वहां के व्याप्त समस्या ,असुविधा को लेकर सीधा जनसंवाद हुआ । इस अवसर पर जोगी पार्टी नेताओं ने कहा कि विभिन्न गाँवों की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय में होगा प्रदर्शन किया जायेगा । उन्होंने जानकारी देते हुए जानकारी दी कि बस्तर में गाँवों के बेरोजगार युवाओं से मेरा रोजगार मेरा अधिकार अभियान को लेकर बेरोजगारी फार्म भराई जा रहीं हैं । यहाँ के युवाओं ने भी फार्म भरी । क्षेत्रवासियों ने बताया कि ,वृद्धा ,विधवा पेंशन , राशन कार्ड ,मूलभूत सुविधाएं की कमी यहाँ की समस्याएं हैं । बस्तर में उत्पन्न रोजगार में बस्तर के निवासियों के अधिकार पर क्षेत्रीय विधायक,सांसद की उदासीनता के चलते बाहरी अन्य जिलों एवं अन्य राज्य के लोगो को नौकरी दी जा रही है।यह घटना बस्तर वाशियो के मौलिक अधिकारों का हनन है। गाँव वासियों की पीड़ा को सुन बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” के नेता भरत कश्यप ने कहा कि, कांग्रेस एवं बीजेपी के वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों के द्वारा लगातार चुनावी वादों से मुकर कर जनता से वादाखिलाफी किया जा रहा है, इस बात का प्रमाण है कि चुनाव वर्ष निकल जाने के पश्चात जनता से किए गए वादे पूरी तरह से जमीन पर गायब है। लगातार छोटी-छोटी समस्याओं के लिए और अपने मौलिक अधिकारों के लिए गाँव की जनता को विभागों के चक्कर और नेताओं के चक्कर काटने के लिए मजबूर किया जा रहा है पेंशन वृद्धा और विधवा बहनों के लिए टेंशन बन गया है जहां एक तरफ कांग्रेस सरकार ने 15सौ वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन देने का वादा किया था आज वह 2001 से ₹350 से अधिक नहीं बढ़ा अन्य राज्यों में भी हजार पंद्रह ₹1000/तक पहुंच चुका है। आवास देने में सरकार नाकाम, कांग्रेस भाजपा के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं! भोले भाले जनता को गुमराह कर रहे हैं! बस्तर जिले में मूलभूत सुविधाओं की कमी पेयजल की कमी और ड्रेनेज सिस्टम फेल, गावों में रहने वाले लोगों को भोगना पड़ रहा है। यदि जिम्मेदार विभाग के द्वारा आगामी दिनों में गांव की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो मुक्तिमोर्चा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” जिले के हर गाँवों की जनता के साथ संयुक्त रूप से सड़कों पर प्रदर्शन करने हेतु विवश होगा! इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों के तोकापाल ब्लाक अध्यक्ष सोनसिंग सेठिया, उपाध्यक्ष मनोज साहु, सुदरू सेठिया, कमल बघेल, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे!

Related Articles

Back to top button