गर्भवती महिला SI की थाने में हुई गोद भराई, जश्न का माहौल

बुधनी। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले (Sehore) के बुधनी (Budhni) में पहली बार पुलिस ने एक अनोखी पहल की है। सोमवार को शाहगंज थाने (Shahganj Police Station) में पदस्थ गर्भवती महिला एसआई को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार गोद भराई (Baby shower) की रस्म अदा की गई। गोद भराई के लिए थाने को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने महिला एसआई की गोद भराई की रस्म पूरी की।

मध्यप्रदेश पुलिस (Madhya Pradesh Police) अपराधों की रोकथाम के लिये तो हमेशा तत्पर रहती ही है और उसमें महिला पुलिस की भी अहम भूमिका होती है। अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए घर की भी जिम्मेदारियां महिला पुलिस उठाती हैं।

इस बीच एमपी पुलिस की एक अनोखी पहल के चलते शाहगंज थाने में पदस्थ एसआई पूनम राय (SI Poonam Rai) की गोदभराई की रस्म थाना शाहगंज में टीआई पंकज वाडेकर (TI Pankaj Wadekar) की उपस्थिति में कराई गई।

इस दौरान हिंदू रीति रिवाज के अनुसार थाना परिसर में एसआई पूनम राय की गोद भराई की रस्म अदा की गई। जिसमे थाने में पदस्थ महिला पुलिसकर्मियों सहित उपनिरीक्षक राजेन्द्र उइके और समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। मध्यप्रदेश पुलिस की ये अनोखी पहल क्षेत्र में पहली बार देखी गई, जिसको लेकर थाना परिसर में एक जश्न सा माहौल था।

Related Articles

Back to top button