इंस्टैंट लोन ऐप से ठगी, थाईलैंड समेत भारत के महानगरों से जुड़े गिरोह के तार, 30 से ज्यादा फर्जी कंपनी का खुलासा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने लोन ऐप के माध्यम से करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महानगर से गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एमपी पुलिस ने जबलपुर में कटनी की युवती से मोबाइल और पर्स लूटने वाले दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

अमृतांशी जोशी, भोपाल। एमपी में लोन ऐप से करोड़ों की ठगी करने वाले दो जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुम्बई और जयपुर से भोपाल सायबर क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी इंस्टैंट लोन एप “Buddy cash” के माध्यम से वसूली करते थे।

जानकारी के अनुसार एप्लिकेशन थाईलैंड से चलाया जा रहा था। आरोपी वासूली के लिए कई फर्जी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी बनाए थे। मुम्बई के वड़ापाव बेचने वाले के नाम पर प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी बनाकर करोड़ों रुपये की वसूली की है। टैक्सी ड्राइवर फर्जी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी बनाता था। ठगी के लिए आरोपियों ने 30 से ज्यादा फर्जी Pvt Ltd कम्पनी अभी तक खोली थी। गिरोह के तार मुम्बई, जयपुर, नागपुर, बैंगलोर, दिल्ली समेत अनेक महानगरों से जुडे है। शातिर बदमाश लोन भरने के बाद भी डेटा चुराकर ब्लैकमेलिंग कर वसूली करते थे। शिकायत पर भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने जालसाज को ट्रैस कर 7 दिनों तक लगातार मुम्बई और जयपुर के ठिकानों पर छापामार कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

चाकू दिखाकर मोबाइल और पर्स की लूट

कुमार इंदर,जबलपुर। मदनमहल किला घूमने आई युवती से लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती कटनी जिले के बाकल से मदन महल किला घूमने आई थी। बदमाश ने चाकू दिखाकर मोबाईल और पर्स की लूट ली थी। सन्तोष बर्मन उर्फ पलटनिया और सोनू बर्मन ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी संतोष पलटनिया के खिलाफ 3 दर्जन से ज्यादा लूट चोरी जैसे संगीन मामले दर्ज है। इससे पहले भी चाकू की नोक पर आरोपी लूट जैसी संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है। गढ़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button