विरोध के बीच Shahrukh Khan की पठान हुई रिलीज, ट्विटर पर छा गए किंग खान …

देशभर में हो रहे तमाम विरोध के बीच एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की पठान आज 25 जनवरी को पूरे देश में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त एक्साइटमेंट नजर आ रहा है. बॉलीवुड के दमदार एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) सालों बाद इस फिल्म से एक बार फिर से स्क्रीन में लौट रहे हैं, शायद यही वजह है कि लोग इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में सुपरहिट होगी. वहीं, एडवांस बुकिंग की बात करें, तो पठान कई दिग्गज फिल्मों को पछाड़ती हुई नजर आ रही है.

फिल्म पठान को लेकर लोगों में क्रेज देख कर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने ट्विटर पर भी अपने फैंस से मुलाकात करने के लिए आ गए. उन्होंने अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए हैं. इतना ही नहीं आज सुबह से ट्विटर पर फिल्म पठान और शाहरुख खान का ट्विटर में इस तरह ट्रेंड करना फिल्म के बॉक्स ऑफिस में धमाल करने की ओर इशारा कर रहा है.
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपने फैंस का उत्साह देखते हुए जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है. शाहरुख ने ट्विटर पर एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें टिकट का ढेर दिखाई दे रहा है. शाहरुख खान ने सभी से अपील की है कि वह फिल्म देखने जरूर जाएं और फिल्म देखने के बाद टिकट को सही तरीके से डिस्पोज करें.

7700 स्क्रीन में छाई पठान
फिल्म पठान एक साथ कई सिनेमाघरों में लग रही है. इस बारे में तरण आदर्श ने ट्विट पर बताया है कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की यह फिल्म देशभर में 5200 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है, जो हिन्दी तमिल और तेलुगू तीनों भाषाओं में है. वहीं, दुनिया भर में 2500 स्क्रीन पर आ रही है. यानी वर्ल्डवाइड यह फिल्म 7700 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है.



