रोहित शर्मा आउट होते हैं, विराट कोहली आते हैं… हेड कोच राहुल द्रविड़ के सवाल पर

नई दिल्ली.  टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच में भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी। शुभमन गिल ने 78 गेंदों पर 112 रन बनाए, जबकि रोहित ने 85 गेंदों पर 101 रन ठोक डाले। इन दोनों ने मिलकर 26 ओवर में ही भारत का स्कोर 212 रनों तक पहुंचा दिया था। मैच के बाद शुभमन गिल का इंटरव्यू बीसीसीआई टीवी पर हेड कोच राहुल द्रविड़ ने लिया।

इस इंटरव्यू के दौरान दोनों के बीच काफी मजेदार बातें हुईं, लेकिन एक सवाल के जवाब में तो गिल ने सबका दिल ही जीत लिया। वनडे इंटरनेशनल में गिल भारत की ओर से परमानेंट सलामी बल्लेबाज बनते जा रहे हैं। रोहित शर्मा के साथ गिल पारी का आगाज करते हैं, वहीं विराट कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आते हैं।

द्रविड़ ने गिल से यही सवाल किया कि रोहित आउट होते हैं, तो उनके साथ बैटिंग के लिए विराट कोहली आते हैं, ऐसे में उनको कैसा लगता है? गिल ने जवाब में कहा, ‘इन दोनों के साथ बैटिंग करना शानदार अनुभव है। इन दोनों को खेलते हुए देखकर मैं बड़ा हुआ हूं। दोनों को एडमायर किया है।’

भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 385 रन बनाए, जवाब में कीवी टीम 41.2 ओवर में 295 रनों पर सिमट गई। इस सीरीज में गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। गिल ने तीन पारियों में 180 की औसत और 128.57 के स्ट्राइक रेट से कुल 360 रन बनाए। जिसमें एक दोहरा शतक और एक शतक शामिल है।

Related Articles

Back to top button