बोम्मई ने तेंदुए को पकड़ने के लिए टास्क फोर्स गठित करने के दिए निर्देश

बेंगलुरु . कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को तेंदुए को पकड़ने के लिए टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए।
श्री बोम्मई ने यहां वन विभाग और मैसूरु जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक में तेंदुए के हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को उसे पकड़ने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये। तेंदुए ने हमला करके अब तक चार लोगों को मार डाला है।
उन्होंने वन विभाग को घटना के तीन से चार किलोमीटर के दायरे में निगरानी करने को कहा है। टी नरसीपुर तालुक में कुल 21 गांव तेंदुए के हमले से प्रभावित हैं। उन्हाेंने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए स्थानीय लोगों की मदद लेनी होगी एवं जरूरत पड़ने पर सशस्त्र रिजर्व पुलिस की मदद ली जाए।



