BSNL लेकर आया है आपके लिए ये शानदार प्लान, पैसों की बचत के साथ साथ मिलेगी ये सुविधा

जियो देशभर में लोगों को सस्ते रिचार्ज प्लान देकर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। लेकिन बीएसएनएल भी इससे पीछ नहीं है। जी हां जियो के बाद बीएसएनएल भी अपने ग्राहकों को लिए सबसे सस्ता प्लान लेकर आया है। इस प्लान में ग्राहकों को बहुत बड़ा फायदा होने वाला है। आप भी अगर इसका फायदा लेना चाहते है तो ये रिचार्ज प्लान ले सकते है।

1499 का प्लान
बीएसएनएल के इस प्लान में मिलने वाली सुविधाएं सबसे अलग हैं। इसमें आपको 336 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा आपकों अनलिमिटेड कालिंग की सुविधा भी दी जाती है। साथ ही आपको 24जीबी डाटा भी दिया जाता है। इतना ही नहीं आपकों इसमें रोजाना 100 एसएमएस सुविधा भी दी जा रही है।

1570 का प्लान
इसके साथ ही 1570 रुपए के प्लान भी बहुत ही शानदार है। ज्यादा डाटा चाहने वाले यूर्जस के लिए ये बेहतरीन पैक है। इस प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी के साथ रोजाना का 2जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा 1570 का रिचार्ज करवाने के बाद आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है।

Related Articles

Back to top button