नितिन गडकरी ने दतिया में मां पीतांबरा पीठ की पूजा अर्चना की

ग्वालियर, केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज दतिया में मां पीतांबरा पीठ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने वंखण्डेश्वर महादेव मंदिर में भी पूजा किया।
इससे पहले श्री गडकरी वायुयान से ग्वालियर पहुंचे। यहां से वे दतिया के लिए प्रस्थान कर गए। दतिया में श्री गडकरी ने मां पीतांबरा पीठ और वंखण्डेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। श्री गडकरी दतिया से ओरछा के लिए प्रस्थान कर गए है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी उनके साथ थे।
श्री गडकरी ने मीडिया से चर्चा में दतिया के न्यू कोतवाली से मां पीतांबरा पीठ तक ओवर ब्रिज तथा मां पीतांबरा मंदिर के उत्तर गेट से एयरपोर्ट तक सडक को डबल और सुसज्जित बनाये जाने की घोषणा की।



