भारत में अगले महीने से शुरू हो सकता है टीकाकरण अभियान-अदार पूनावाला

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला का कहना है कि इस माह के अंत तक देश में कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की अनुमति मिल सकती है। जनवरी से भारत में टीकाकरण अभियान शुरू हो सकता है। अदार पूनावाला ने एक ग्लोबल बिजनेस समिट में कहा कि उम्मीद है कि इस माह के अंत तक एसआईआई को वैक्सीन के आपात इस्तेमाल का लाइसेंस मिल सकता है, लेकिन उसके इस्तेमाल की अनुमति बाद में मिलेगी। उन्हें भरोसा है कि नियामक की मंजूरी मिलते ही जनवरी 2021 से भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। एसआईआई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कोरोना वैक्सीन बना रहा है।

 

पूनावाला ने बताया कि उनकी कंपनी सरकार के साथ-साथ निजी बाजार के लिए कोरोना वैक्सीन की डोज तैयार कर रही है। केंद्र सरकार अगले साल जुलाई तक टीके की 30 से 40 करोड़ खुराक खरीदना चाहती है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की योजना देश की 20 से 30 फीसदी आबादी को कोरोनारोधी टीका देने की है। उन्होंने संभावना जताई कि अगले साल अक्तूबर तक देश की अधिकांश आबादी को कोरोना वैक्सीन का टीका लग जाएगा। तब ही जिंदगी सामान्य होगी।

Related Articles

Back to top button