रोतमा के युवा जल समस्या को लेकर हेमंत कश्यप के नेतृत्व में विधायक बघेल से मिले

जगदलपुर ।बस्तर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोतमा के युवाओं ने बस्तर ऊर्जावान युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत के नेतृत्व में पानी की समस्या को लेकर विधायक लखेश्वर बघेल से मिलकर उनसे बोरवेल की मांग की। इस पर विधायक ने शीघ्र ही पानी की समस्या से निजात दिलवाएं जाने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर लखे ,बसंत, गोलू जगरो, भुपेंद्र ,कमल वती,संजना, रंजीता फूलमती नीरो ख़िरमानी उपस्थित थे।



