चित्रकोट विधानसभा के अल्वा पंचायत में सैकड़ो ग्रामीणों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

जगदलपुर।आम आदमी पार्टी के शुभम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी में सदस्यता और जॉइनिंग का सिलसिला जारी है और लगातार ग्रामीण दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को पसंद करते हुए केजरीवाल की सरकार को छत्तीसगढ़ में लाने हेतु जॉइनिंग ले रहे हैं।
आगे जानकारी देते हुए पूर्व प्रत्याशी चित्रकोट विधानसभा दंतिराम पोयम ने बताया कि अल्वा पंचायत के सैकड़ो ग्रामीणों ने आज आप नेता चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ली है। अल्वा पंचायत में हुए सदस्यता कार्यक्रम में बस्तर नवनियुक्त जिलाअध्यक्ष नरेंद्र भवानी विशेष की उपस्तिथि में सदस्यता दिलाई गई।
इस कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी के साथ,पूर्व प्रत्यासी दंति राम पोयम,आप लीडर शुभम सिंह,ईश्वर कश्यप,मोहसिन खान,शिवा स्वर्णकार,चन्द्रिका सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।



