सरकार से वार्ता के लिए खेल मंत्रालय पहुंचे पहलवान

महिला पहलवानों का यौन शोषण का मामला गर्माता जा रहा है। भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप के बाद खेल मंत्रालय एक्शन में है। नोटिस जारी कर 72 घंटे में जवाब मांगा है। ताजा खबर यह है कि पहलवानों का प्रदर्शन आज भी जारी है। वहीं राजनीति भी शुरू हो गई है। सरकार ने भाजपा नेता बबीता फोगाट को अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजा, इसके बाद खिलाड़ी खेल मंत्रालय गए और सरकार से वार्ता की राह खुली।

इस बीच, वाम नेता वृंदा करात जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचीं, लेकिन पहलवानों ने उन्हें यह कहते हुए वहां से रवाना कर दिया कि वे किसी तरह की नेतागिरी नहीं चाहते हैं।
वहीं चैंपियन पहलवान और बीजेपी नेता बबीता फोगाट भी धरना स्थल पर पहुंचीं। इस पर बजरंग पुनिया ने कहा, सरकार की तरफ से बबीता फोगाट मध्यस्थता के लिए आई हैं। हम उसके साथ बात करेंगे और फिर अधिक जानकारी देंगे। बबीता फोगाट ने पहलवानों से कहा कि सरकार उनके साथ है।

Related Articles

Back to top button