UP में 3 आईएएस अफसरों के तबादले, अरविंद मल्लप्पा बंगारी बने मुजफ्फरनगर के नए डीएम

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 3 IAS अफसरों के तबादले कर दिए. गुरुवार को मुजफ्फरनगर के DM को हटा दिया गया है. नियुक्ति विभाग के जारी आदेश में मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह को अपर परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात कर दिया है. इसके अलावा दो अन्य IAS अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है. अरविंद मल्लप्पा बंगारी को मुजफ्फरनगर का नया डीएम नियुक्त किया गया है. तीनों IAS अधिकारी जिनका तबादला किया गया है वे सभी पश्चिम उत्तर प्रदेश से हैं.DM चंद्र भूषण सिंह को अपर परिवहन आयुक्त बना दिया गया है. उनकी जगह अब तक प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ रहे अरविंद मल्लप्पा बंगारी को मुजफ्फरनगर का नया जिला अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि चैत्रा वी अपर उद्योग आयुक्त मेरठ मंडल को प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम बनाया गया है.



