कांग्रेस की गौरव यात्रा का बेमचा से आगाजसंसदीय सचिव की अगुवाई में निकली कांग्रेसजनों की पदयात्रा

महासमुंद। आजादी के 75वीं वर्षगांठ हीरक महोत्सव पर मंगलवार से संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में ग्राम बेमचा से विधानसभा स्तरीय गौरव यात्रा का आगाज हुआ। मंगलवार को ग्राम पंचायत बेमचा से गौरव यात्रा की शुरूआत हुई। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने मां खल्लारी मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा की शुरूआत की। बेमचा में पदयात्रा के बाद काफिला परसदा ब, कौंदकेरा, बनसिवनी, जुनाडीह, सोरिद, चोरभट्ठी, गौरखेड़ा, उमरदा, मुड़मार होते पतेरापाली में समाप्त हुई। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि देश को आजाद करवाने ओर तिरंगा बनाने में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस कार्यक्रम आयोजित कर रही है। 14 अगस्त तक गौरव पदयात्रा निकाली जाएगी। गौरव यात्रा में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, बीज अनुसंधान समिति छग के संचालक दाउलाल चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद, खिलावन बघेल, खिलावन साहू, राजेंद्र चंद्राकर, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, अरूण चंद्राकर, सेवनलाल चंद्राकर, कुणाल चंद्राकर, विजय साव, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सचिन गायकवाड़, लोकेश चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, राजू साहू, देवेंद्र चंद्राकर, आवेज खान, ममता चंद्राकर, लता कैलाश चंद्राकर, नीतेंद्र बेनर्जी, हेमंत चंद्राकर, रेखराज पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।बाक्स12 को झालखम्हरिया से होगी गौरव यात्रा की शुरूआतआजादी के 75वीं वर्षगांठ हीरक महोत्सव पर आयोजित गौरव यात्रा के तहत 12 अगस्त को ग्राम पंचायत झालखम्हरिया से पदयात्रा की शुरूआत होगी। गौरव यात्रा के विधानसभा प्रभारी विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 अगस्त को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत झालखम्हरिया से गौरव यात्रा निकलेगी। जो सिरगिड़ी, कोसरंगी, खट्टी, लभराकला, परसदा ख, केशवा से होते बोरियाझर में समाप्त होगी।

Related Articles

Back to top button