बस्तर में चुनावी बिगुल फूंकने आ रहे हैं आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा -तरुणा साबे

 

छत्तीसगढ़ / जगदलपुर । आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री व राष्ट्रीय परिषद के सदस्य तरुणा साबे बेदरकर के कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी सार्वजनिक की गई हैकि इस माह 22 जनवरी को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा जगदलपुर आ रहे हैं। प्रदेश प्रभारी के आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा जिसके बाद प्रदेश प्रभारी संजीव झा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

 

गौरतलब है कि 2023 चुनाव की तैयारी को लेकर समस्त रास्ट्रीय परिषद के सदस्यों की बैठक दिल्ली के सेल्सटा रिसार्ट के सपन्न हुई थी। जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी के साथ बैठक में छत्तीसगढ़ की चुनाव की रणनीति तैयार की गई। अब छत्तीसगढ़ में विधानसभा के लिए चुनावी बिगुल को फूंकने अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर प्रदेश प्रभारी संजीव झा का 7 दिवसीय दौरा कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के साउथ ज़ोन में है।

 

तरुणा साबे बेदरकर ने जानकारी दी हैकि यह जिला स्तरीय दौरा है जिसमें जिला मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी कार्यकर्ताओं से संवाद और भव्य रैली के साथ हर जिले में दमदारी से चुनाव लड़ने हेतु शंखनाद करेंगे। प्रदेश प्रभारी संजीव झा के इस दौरे के कार्यक्रम में उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत प्रदेश के वरिष्ठ नेता 22 तारीख को जिला मुख्यालय जगदलपुर में शिरकत करेंगे। अतः आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री व राष्ट्रीय परिषद की सदस्य तरुणा साबे ने आम जनता को पार्टी में प्रवेश हेतु अपील की है।

Related Articles

Back to top button