तेज रफ्तार ने ली मासूम की जान,ऑन-द-स्पॉट हुई मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सड़क हादसे में सेकंड क्लास में पढ़ने वाली मासूम की मौत हो गई। इस घटना के बाद घर में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसा शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने 8 साल की सादिया को कुचल दिया। इस हादसे में सादिया की ऑन-द-स्पॉट डेथ हो गई। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक को वहीं छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया है।
सेकंड क्लास में पढ़ती थी मासूम
मासूम सादिया राजधानी भोपाल के निजी संस्कार वैली स्कूल में पढ़ती थी। वह सेकेंड क्लास की स्टूडेंट थी। इस घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रक को जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।



