MP में ATM काटकर लाखों की चोरी: SBI के 3 अलग-अलग एटीएम मशीन को बनाया निशाना

मुरैना। मध्यप्रदेश में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन लूट की वारदात सामने आते रहती है। एक बार फिर एटीएम कटर गिरोह ने पुलिस को चुनौती दी है। दरअसल, ग्वालियर जिले (Gwalior) के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र और मुरैना (Morena) के पॉश इलाके में एसबीआई बैंक (SBI Bank) के एटीएम मशीन (ATM) से लाखों की चोरी सामने आई है। चोरों ने गैस कटर से ATM मशीन को काटकर लाखों रुपये ले उड़े। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एसबीआई के 2 एटीएम में चोरी
प्रदेश के ग्वालियर जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में एटीएम मशीन से चोरी की घटना सामने आई है। देर रात तीन से चार के बीच अज्ञात कार सवार बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों जगह एसबीआई के एटीएम को निशाना बनाया है।
पहला मामला मुरार के एमएच चौराहा (M H Chauraha) तो वहीं दूसरी घटना बहोड़ापुर के शब्द प्रताप आश्रम (Shabd Pratap Ashram) के एटीएम की है। जहां आधी रात में चोरों ने एटीएम काटकर रुपये निकाल लिए। फिलहाल कितने रुपये चोरी हुए है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है।
बता दें कि पुलिस ने कुछ माह पूर्व हरियाणा के मेवाती गिरोह के एटीएम कटर्स को गिरफ्तार (Arrest)किया था। फिलहाल घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मुरैना में भी काटी मशीनें
इधर मुरैना जिले में भी एटीएम कटर गिरोह ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शहर के सबसे पॉश इलाके जीवाजी गंज (Jiwaji Ganj) में एसबीआई के एटीएम को चोरों ने गैस कटर (Gas Cutter) से काट लिया और रुपये लेकर भाग गए। एसबीआई बैंक प्रबंधन (SBI Bank Management) एटीएम से चोरी किए गए रुपयों की जानकारी जुटा रहा है। वहीं इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। फिलहाल कोतवाली पुलिस सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) खंगाल रही है, जिससे चोरों को पता लग सके।



