इंदौर : आज से ग्लोबल इन्वेस्टर समिट, PM मोदी करेंगे शुभारंभ

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन के बाद आज से ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की शुरुआत होगी. यह समिट 11 और 12 जनवरी तक चलेगी. इंदौर के बिलियन कन्वेंशन सेंटर में इसका आयोजन किया जाएगा. इन्वेस्टर समिट का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली माध्यम से करेंगे. प्रधानमंत्री का संबोधन भी होगा. 65 देशों से इन्वेस्टर इंदौर पहुंचकर इन्वेस्टर सम्मिट में शामिल होंगे. 500 से ज्यादा देश के बड़े उद्योगपति इन्वेस्टर मीट में शिरकत करेंगे.
दरअसल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर उद्योगपतियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है. 45 सौ उद्योगपतियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. MP सरकार ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में भाग ले रहे इन्वेस्टर्स को विकल्प दिया गया है. समिट के दौरान मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री, प्रमुख सचिव स्तरीय अधिकारी से उधोगपति वन-टू-वन चर्चा कर सकते हैं. उधोगपतियों को वन-टू-वन चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया है. सीएम शिवराज से वन टू वन चर्चा के लिए 300 से अधिक उद्योगपतियों ने रजिस्ट्रेशन किया है.
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सहमति देने वाले सबसे नाम के रूप में आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, अडानी समूह के प्रणव अडानी, टाटा इंटरनेशनल के नोएल टाटा, बजाज फिंसर्व के सीएमडी संजीव बजाज, गोदरेज इंडस्ट्रीज के सीएमडी नादिर गोदरेज, आइटीसी के संजीव पुरी, किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड के संजय सी किर्लोस्कर भी शामिल हैं.
समिट में आने के लिए सीएट टायर्स के अनंत गोयनका, डालमिया भारत समूह के पुनीत डालमिया, एचईजी के रवि झुनझुनवाला, जेके टायर्स के रघुपति सिंघानिया, वाल्वो ग्रुप इंडिया के कमल बाली, एस्सार लिमिटेड के प्रशांत रुईया, मेदांता समूह के डा. नरेश त्रेहान, डाबर इंडिया के मोहित मल्होत्रा, फोर्स मोटर्स के चेयरमैन अभय फिरोदिया, पिरामल इंटरप्राइजेस के चेयरमैन अजय पिरामल, जेके सीमेंट लिमिटेड के राघवपत सिंघानिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर के संजीव मेहता, भारती इंटरप्राइजेस के राकेश भारती मित्तल, लार्सन एंड टूब्रो समूह के सीईओ एसएन सुब्रमण्यम की भी सहमति शासन को मिल चुकी है.



