शिवराज से भेंटकर उद्योगपतियों ने मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी की चर्चा

इंदौर, मध्यप्रदेश के इंदौर में आज से शुरू हुयी दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के पहले दिन सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उद्योग जगत के अलग-अलग समूहों के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी चर्चा की।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के प्रथम दिवस पर रिलायंस न्यू एनर्जी के डायरेक्टर निखिल आर. मेसवानी, एक्सेंचर की चेयरमैन श्रीमती रेखा मेनन, आईटीसी के प्रबंध निदेशक संजीव पुरी, अडानी एग्रो ऑयल एवं गैस के एमडी श्री प्रणव अडानी, टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन नोएल एन टाटा, गोदरेज ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री नादिर गोदरेज, डालमिया भारत के प्रबंध निदेशक पुनीत डालमि



