भारत के खिलाफ बड़ी सीरीज के लिए सभी पहलुओं पर पूरी तैयारी करना चाहते हैं कमिंस

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाली बड़ी सीरीज के लिए तैयारी पक्की करना चाहते हैं और उनका मानना है कि स्पिनर नाथन लियोन के अलावा एश्टोन एगर और ट्रेविस हेड भी गेंदबाजी की धुरी होंगे. ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया. अब भारत के खिलाफ 9 फरवरी से नागपुर में शुरू हो रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी शुरू करनी होगी. कमिंस ने कहा कि यह बड़ी सीरीज है और हम अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारना चाहते हैं.

भारत दौरे को ध्यान में रखकर एगर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में उतारा गया. उन्होंने 22 ओवर में 58 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके. कमिंस ने कहा कि एगर बाएं हाथ का स्पिन गेंदबाज है और वह भारत जरूर जाएगा. हमने उसे ट्रायल के लिए टीम में नहीं रखा था. भारत की विकेट अलग है और वहां ऐसा गेंदबाज काफी उपयोगी साबित होता है.

ग्रीन के खेलने से तीन गेंदबाजों को उतारने में सहूलियत

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि हेड अलग तरह का ऑफ स्पिनर है और वह हमारे लिए काफी मददगार हो सकता है. मैं उसके प्रदर्शन से खुश हूं और वह टीम का हिस्सा होगा. ऊंगली में फ्रेक्चर के कारण सिडनी टेस्ट से बाहर रहे हरफनमौला कैमरन ग्रीन भारत दौरे से पहले ठीक हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि ग्रीन छठे नंबर पर बल्लेबाजी करता है जिससे तीन तेज गेंदबाजों को उतारने की सहूलियत मिल जाती है.

Related Articles

Back to top button