दिल के मरीजों के लिए इस बार की ठंड घातक, सभी अस्पतालों में बेड फुल

लखनऊ. दिल के मरीजों के लिए इस बार की ठंड घातक साबित हो रही है. राजधानी लखनऊ के PGI, KGMU और लोहिया संस्थान के सभी बेड फुल हो गए हैं. अस्पतालों में लगातार दिल के मरीज बढ़ रहे हैं. सभी अस्पतालों के ICU में सभी बेड फुल हो चुके हैं.

तेज ठंड पढ़ने से दिल के मरीजों में दिक्कत बढ़ रहे हैं. KGMU में 80 बेड का ICU भरा हुआ है. लोहिया में भी 23 बेड का आईसीयू फुल हो चुका है. दवाएं खाने के बावजूद ब्लड प्रेशर नियंत्रित नहीं हो रहा है. मौसम में आए बदलाव से पीजीआई, केजीएमयू और लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग के आईसीयू बेड भर गए हैं.

इमरजेंसी में हार्टफेल होने और दौरा पड़ने वाले रोजाना करीब 20 से 25 मरीज आ रहें हैं. डॉक्टर बेड खाली न होने का हवाला देकर वापस लौटा रहे हैं. सामान्य दिनों के मुकाबले सर्दियों में खून चिपचिपा और गाढ़ा होने मांसपेशियां दगा दे रहीं हैं.

Related Articles

Back to top button