कांग्रेस विधायक सफिया जुबेर बड़ा बयान : हम मेव राम-कृष्ण के वंशज

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में बुधवार को कांग्रेस विधायक सफिया जुबेर बड़ा बयान दिया। विधानसभा में बजट की अनुदान मांगों में हो रही चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक साबिया जुबेर ने खुद को और मेव समाज को भगवान राम और कृष्ण का वंशज बता दिया।
उन्होंने आगे कहा कि मेव समाज के लोग अलवर, नूंह और भरतपुर जहां श्रीकृष्ण जी का जन्म हुआ था वहां बसते हैं। इस बारे में उन्होंने आगे कहा कि मैंने सच जानने के लिए पूरा इतिहास निकलवाया है। इसमें जानकारी मिली है कि मेव लोग तो राम और कृष्ण जी के वंशज हैं।
साबिया जुबैर इतना कहने पर भी नहीं रूकी। अपनी बातों को रखने हुए उन्होंने कहा कि भले ही धर्म परिवर्तन हो गया हो लेकिन आदमी का खून तो नहीं बदलता हैं। खून तो राम और कृष्ण का ही है। उन्होंने यह भी कहा कि मेव को मेवा समझें आप 10 साल में देखना हम कहां पहुंचते हैं।



