अंजलि की दोस्त निधि करती थी गांजे की सप्लाई, 2022 में हुई थी गिरफ्तारी

आगरा। कंझावला दिल्ली अंजलि मर्डर केस मामले में बड़ा अपडेट आया है. मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. अंजलि की दोस्त निधि गांजे की सप्लाई करती थी. निधि गांजे के अवैध तस्करी करते हुए उत्तर प्रदेश के आगरा में गिरफ्तार हुई थी.

दरअसल, मामला 6 दिसंबर 2020 का है. दोस्त निधि को आगरा कैंट स्टेनश पर गांजे की अवैध तस्करी करते हुए जीआरपी ने गिरफ्तार किया था. निधि के पास से 10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था. निधि की गिरफ्तारी का फोटो भी अब सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक आगरा जीआरपी ने दो और तस्करों के साथ निधि को गिरफ्तार किया था. तीनों आरोपियों के बैग में 10-10 किलो गांजा बरामद हुआ था. निधि सिकंदराबाद तेलंगाना से गांजा लेकर आई थी. गांजा दिल्ली ले जाते जीआरपी ने पकड़ लिया था. निधि दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली है.

Related Articles

Back to top button