मुर्गा और सल्फी पार्टी, 11 बीमार, एक की मौत:सुबह उठकर अंडा भी खाया

छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के एक गांव में मुर्गा और अंडा खाने के बाद सल्फी पीने से 11 लोग फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हो गए। इनमें से 16 साल के एक किशोर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, बीमार 6 मजदूरों का पालनार में और 4 लोगों का किरंदुल के परियोजना अस्पताल में इलाज चल रहा है। 4 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी उल्टी, दस्त से ग्रसित हैं। मामला जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के पालनार ग्राम पंचायत का है। इस ग्राम पंचायत के देवा, बुधराम,अक्षय समेत कुल 11 ग्रामीण नकुलनार में मजदूरी काम करने गए थे। वे 3-4 दिनों से वहीं डेरा में रहकर ही काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि, 2 दिन पहले सभी ने रात में मुर्गा और अंडा बनाकर खाया था। जिसके बाद सभी ने सल्फी भी पी ली। फिर सुबह भी इसी खाने को खा लिया था। जिसके बाद एकाएक सभी की अचानक तबीयत बीगड़नी शुरू हुई। सभी ग्रामीण फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हो गए।

सभी का इलाज जारी है।

इन सभी को उल्टी-दस्त होनी शुरू हो गई। जिनका घर पर ही देसी इलाज किया जा रहा था। इधर, शुक्रवार की सुबह 16 साल के एक किशोर अक्षय की अचानक तबीयत जादा बिगड़ गई। जिसे अस्पताल लाने की परिजन तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। 1 मजदूर की मौत होने के बाद अन्य जो बीमार थे, उन्हें उनके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी मिलते ही पहुंची टीम

दंतेवाड़ा के CMHO डॉक्टर बीआर पुजारी ने बताया कि, इस मामले की जानकारी मिलते ही मेरे साथ पूरी टीम मौके पर पहुंच गई है। जिन 6 लोगों का पालनार के अस्पताल में इलाज चल रहा है उनकी स्थिति अभी ठीक है। जिन चार लोगों का किरंदुल के परियोजना अस्पताल में इलाज चल रहा है वे ज्यादा बीमार हैं। उन्होंने बताया कि, अंडा, मुर्गा खाने के बाद सभी ने सल्फी पी ली थी। इसके साथ ही जिस 16 साल के किशोर की मौत हुई है, उसे रात में परिजन जड़ी-बूटी खिला दिए थे। फिलहाल, जांच जारी है।

गुरुकुल के 20 बच्चे फूड प्वॉइजनिंग के शिकार

बस्तर जिले में स्थित संस्कार द गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले करीब 20 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए थे। सभी बच्चों को अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। बताया जा रहा है कि, रात में हॉस्टल में फ्राइड राइस, मंचूरियन और दोषा खाने के बाद कई बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई गई थी।

जगदलपुर के चिढ़ईपदर में स्थित संस्कार द गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल का यह पूरा मामला था। यह सभी बच्चे स्कूल कैंपस में ही मौजूद हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। बच्चों ने बताया कि हॉस्टल मेस में फास्ट फूड बना था। जिसे खाने के बाद ही उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हुई। एकाएक बच्चों को उल्टी दस्त होने लगा। 7 बच्चों की तबीयत देर रात ज्यादा बिगड़ गई, जिन्हें देर रात ही जगदलपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Related Articles

Back to top button