झूठ बोल रही अंजलि की दोस्त? निधि पर उठते सवालों के बीच फिर पूछताछ…

नई दिल्ली. कंझावला केस गवाह और हादसे के वक्त अंजलि के साथ रही निधि को दिल्ली पुलिस पूछताछ के लिए उसके घर से ले गई है। अंजलि के परिवार की ओर से निधि को आरोपी बनाए जाने की मांग और हादसे के बाद चुप्पी साध जाने की वजह से उठ रहे सवालों के बीच पुलिस एक बार फिर निधि से पूछताछ करेगी। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को मिली कुछ ताजा जानकारियों को वेरिफाई करना है। सुल्तानपुरी इलाके में निधि के घर पर सुबह पुलिस की एक टीम पहुंची और साथ लेकर निकली।

इस बीच दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि निधि को गिरफ्तार नहीं किया गया है, उसे जांच में शामिल करने के लिए ले जाया गया है। पुलिस ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में गवाह निधि को गिरफ्तार करने की बात कही गई है। स्पष्ट किया जाता है कि उसे पुलिस ने जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है। गौरतलब है कि पुलिस सीआरपीसी की धारा 164 के तहत निधि के बयान दर्ज करा चुकी है।

परिवार ने उठाए सवाल, आरोपी बनाने की मांग
अंजलि के परिवार ने निधि पर कई सवाल उठाते हुए उसपर भी केस दर्ज करने की मांग की है। परिवार ने निधि को दोस्त के रूप में पहचानने से इनकार करते हुए कहा कि वह झूठ बोल रही है। उसे अंजलि की मौत के सारे राज पता हैं लेकिन वह झूठ बोल रही है। परिवार के लोग बार-बार इस सवाल को दोहरा रहे हैं कि आखिर वह चुप क्यों रही, यदि उसके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं था तो हादसे के बाद पुलिस को जानकारी क्यों नहीं दी?

Related Articles

Back to top button