कोरबा लोकसभा बैठक में कोर ग्रुप के सदस्य ही रहेंगे -शाह

रायपुर. केंद्रीय मंत्री अमित शाह का सात जनवरी को कोरबा आगमन हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के लोकसभा प्रवास की कड़ी में यह दौरा हो रहा है। इस दौरे में वहां पर एक सभा होगी और लोकसभा कोर ग्रुप की बैठक होगी। इस बैठक में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ही शामिल होगा प्रदेश संगठन का और कोई पदाधिकारी यहां से नहीं जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अब रायपुर आकर कोरबा जाएंगे, पहले बिलासपुर से कोरबा जाने का कार्यक्रम था।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने मिशन 2024 को लेकर अभी से तैयारी प्रारंभ कर दी है। दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ राज्यों के पदाधिकारियों को बुलाकर इसकी रणनीति बनाई गई थी। इसमें जहां इस साल जिन राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं, उसको लेकर बात हुई थी, वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई गई। भाजपा ने देश भर के राज्यों की ऐसी सीटों को चिन्हित किया है, जहां पर भाजपा के सांसद नहीं हैं। इन सीटों पर फोकस करके भाजपा वहां पर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत तय करना चाहती है। इसके लिए उस लोकसभा को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई है। इसके लिए केंद्रीय मंत्रियों को उन लोकसभा में भेजा जा रहा है। इसी के तहत श्री शाह कोरबा आ रहे हैं।

शाह की होगा सभा

श्री साव ने कहा, हमारे देश के गृह मंत्री अमित शाह का आगमन ऊर्जा नगरी कोरबा में होने जा रहा है। वे 7 जनवरी को कोरबा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और मां सर्वमंगला से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। तत्पश्चात कोरबा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कोर ग्रुप की बैठक भी वे लेने वाले हैं। उन्होंने बताया कि श्री शाह सीएसईबी के हेलीपैड पर उतरने के बाद मां सर्वमंगला के दर्शन के लिए जाएंगे और वहां से स्टेडियम में आकर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और सभा के उपरांत पंचवटी में कोरबा लोकसभा के पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button