छत्तीसगढ़ पार्टी का गठन, सविता साहू बनी अध्यक्ष

रायपुर। प्रदेश में जैसे -जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है राजनीतिक गतिविधियों तेज हो रही है। नए राजनीतिक पार्टियों के उदय के साथ पुराने राजनीतिक कार्यकर्ता जो अपनी पार्टी से उपेक्षित है उन लोगों ने जनता की आवाज सदन में उठाने के लिए राजनीतिक पार्टियों के गठन का सिलसिला शुरू हो चुका है। प्रदेश में एक नई पार्टी का गठन छत्तीसगढ़ के सामाजिक आर्थिक राजनीतिक मुद्दों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पार्टी के नाम से गठन किया है। जिसके लिए 1 अप्रैल 2023 को बैठक लिया गया जिसमें राजनीतिक पार्टी के पंजायन के साथ पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। अध्यक्ष सविता साहू, उपाध्यक्ष श्वेता चौहान, महासचिव पुरेंद्र साहू एवं कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह को बनाया गया है। छत्तीसगढ़ पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष ने बताया कि यह पार्टी विशुद्ध समाज सेवा के लिए बनी है। इसका उद्देश्य केवल समाज सेवा करना है। सत्ता लोलुप लोगों को इस पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। केवल समाज सेवा करने इच्छुक लोगों को ही सदस्यता दी जाएगी। विगत कई सालों से समाज सेवा करते करते अब लगा कि जब तक सत्ता से नहीं जुड़ेंगे तब तक समाज सेवा नहीं हो पाएगी। इसलिए सत्ता से जुड़कर समाज के कार्य को आगे बढ़ाएंगे।

Related Articles

Back to top button