चाकू से जानलेवा हमले के बाद फरार आरोपि गिरफ्तार, पुलिस ने सड़क पर आरोपी का निकाला जुलूस

रायपुर – जमीन विवाद में चाकू से जानलेवा हमला कर फरार होने वाले आरोपि अजय तांडी उर्फ अज्जू (26) को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है आरोपी अजय तांडी भाजपा से जुड़ा हुआ है, मोहल्लेवासियों का कहना है भाजपा में ऐसे ही लोगो को जगह दी जा रही है । गुढ़ियारी पुलिस ने आरोपि अजय तांडी उर्फ अज्जू का इलाके में खौफ को ध्यान में रखकर रविवार दोपहर सड़क पर जुलूस निकाला। वहीं मामले में दीपेश मेढे उर्फ इकड़े, पवन और राजेंद्र पटेल फरार है। गुढ़ियारी पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले जमीन कब्जे के विवाद में गुढ़ियारी इलाके के विकासनगर गौरा-गौरी चौक स्थित घर में सोए लीलाराम साहू और सुरेश देवांगन को जगाकर चाकू से जानलेवा करने का मामला सामने आया था। हमले में घायल लीलाराम साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराया था कि 30 दिसंबर की रात घर में सोया था। इसी दौरान बाइक से चारों आरोपि ने आकर जगाया और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। पड़ोस के सुरेश देवांगन ने शोर सुनकर बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियो ने गुस्से में आकर चाकू से लीलाराम और सुरेश को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपि भाग निकले। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की। रविवार को आरोपि अजय पांडी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू व घटना में इस्तेमाल दोपहिया वाहन बरामद किया।

Related Articles

Back to top button