छत्तीसगढ़

प्रियंका गांधी जी संग “पुरखती कागजात” और “ताना बाना” पुस्तिका का विमोचन 

 

जगदलपुर ।आज कांकेर में आयोजित नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में श्रीमती प्रियंका गांधी जी संग “पुरखती कागजात” और “ताना बाना” पुस्तिका का विमोचन किया।

 

बस्तर में क्षेत्रवार आदिवासी समुदायों के देवी-देवताओं की वाचिक परम्परा में प्रचलित मान्यताओं को लेखबद्ध कर उन्हें जारी किये गये सामुदायिक वन अधिकार के प्रपत्रों को संकलित कर “पुरखती कागजात’’ नामक (भाग एक) पुस्तिका तैयार की गई है। “पुरखती कागजात’’ (भाग-दो ) में संरक्षित खसरों का संकलन है, जिसमें भुईयां के माध्यम से खसरे के कैफियत कॉलम में मातागुड़ी, देवगुड़ी के नाम व रकबा उल्लेखित कर राजस्व अभिलेख संरक्षित किया गया है।

 

 

कांकेर जिले को मिली 866 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात…

 

जिला मुख्यालय कांकेर के गोविन्दपुर खेल मैदान में आयोजित ‘‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’ में आदरणीया प्रियंका गांधी जी की उपस्थिति में कांकेर जिले को 866 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्याें की सौगात दी।

 

इन विकास कार्यों में 550.13 करोड़ रूपये के 277 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 316.03 करोड़ रूपये के 241 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

Related Articles

Back to top button