कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ को बताया अपना फेवरिट ‘मल्होत्रा’

शादी की खबरों के बीच कियारा आडवाणी ने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को अपना ‘फेवरिट मल्होत्रा’ बताया है। खबर है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इस जानकारी पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इस साल अपना न्यू ईयर सेलिब्रेशन दुबई में किया था और वहां पर करण जौहर और मनीष मल्होत्रा उनके साथ थे।

कियारा ने सिड को कहा अपना फेवरिट मल्होत्रा
मनीष मल्होत्रा ने एक फोटो भी शेयर की थी जिसमें कियारा, सिद्धार्थ, मनीष और करण एक साथ नजर आ रहे हैं। कियारा आडवाणी ने इस फोटो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया और स्टेटस पर लिखा- मेरे फेवरिट मल्होत्राज। बता दें कि फोटो में सिर्फ दो ही मल्होत्रा थे। एक मनीष मल्होत्रा और दूसरे सिद्धार्थ मल्होत्रा। एक्ट्रेस ने इस कैप्शन के आगे एक हर्ट और शाय इमोजी भी बनाया था।

कब शुरू होंगे शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स?
सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को लेकर खबर है कि 4-5 फरवरी के बीच प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो जाएंगे।
‘शमशेरा’ फेम यह ब्यूटीफुल कपल काफी वक्त से साथ है और खबर है कि इस साल दोनों की ये मोहब्बत अपने अंजाम तक पहुंच जाएगी। बता दें कि कियारा आडवाणी ने एक बार चैट शो ‘कॉफी विद करण’ पर सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की थी।

‘कॉफी विद करण’ में दिया था रिश्ते को लेकर हिंट
शो में होस्ट करण जौहर ने पूछा था कि क्या कियारा आडवाणी सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में हैं। तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं ना तो इस बात से इनकार कर रही हूं और ना ही स्वीकार कर रही हूं। हम जाहिर तौर पर बहुत करीबी दोस्त हैं। असल में करीबी दोस्तों से ज्यादा हैं।’ इसके तुरंत बाद शो पर मौजूद शाहिद कपूर ने कहा- एक बड़े ऐलान के लिए आप लोग तैयार रहिए।

Related Articles

Back to top button